City Post Live
NEWS 24x7

उपेन्द्र कुशवाहा का बड़ा आरोप-‘मेरी हत्या की साजिश रची गयी, 9 को जाएंगे कोतवाली थाना’

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

उपेन्द्र कुशवाहा का बड़ा आरोप-‘मेरी हत्या की साजिश रची गयी, 9 को जाएंगे कोतवाली थाना’

सिटी पोस्ट लाइवः रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने आज पटना स्थित रालोसपा कार्यालय में प्रेस काॅन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा सुधार आक्रोश मार्च के दौरान मेरी हत्या की साजिश रची गयी थी। उस दिन की घटनाक्रम की तस्वीरों की जांच की जा सकती है। सादे लिबास में एक पुलिस कर्मी ने मेरे सर पर लाठी मारकर मेरी हत्या की कोशिश की थी लेकिन एक रालोसपा कार्यकर्ता ने उसकी कोशिश नाकाम कर दी। उन्होंने कहा कि रालोसपा कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन बावजूद इसके रालोसपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। मुझपर हमला किया गया और मेरी हत्या की साजिश रची गयी। रालोसपा अध्यक्ष ने कहा कि मुझपर और रालोसपा के कई नेताओं और लगभग 250 रालोसपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। दो दिनों के अंदर अगर बिहार सरकार ने यह मुकदमा वापस नहीं लिया तो 9 फरवरी को मैं रालोसपा कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली थाने जाउंगा और सभी कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तारी दूंगा।

आपको बता दें कि शनिवार को रालोसपा की ओर से पटना में शिक्षा सुधार आक्रोश मार्च निकाला गया था, इस मार्च के दौरान रालोसपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई थी इसमें कई रालोसपा कार्यकर्ता घायल हुए थे और रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा को भी काफी चोटें आयी थी। पीएमसीएच में उनका इलाज चला था उनके हाथ में चोट है और वे कल हीं अस्पताल से घर लौटे हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.