City Post Live
NEWS 24x7

अक्षय पात्र की रसोईघर झारखंड के लिए बनेगी माॅडल: जयंत सिन्हा

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

अक्षय पात्र की रसोईघर झारखंड के लिए बनेगी माॅडल: जयंत सिन्हा
सिटी पोस्ट लाइव, हजारीबाग: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद जयंत सिन्हा ने सोमवार को हजारीबाग शहर के समीप बनने वाले अक्षय पात्र रसोईघर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ठेकेदार से पूरी जानकारी ली। निरीक्षण के बाद सांसद सिन्हा ने बताया कि करीब डेढ़ साल बाद इस अक्षय पात्र की रसोईघर से जिले के सरकारी स्कूलों के एक लाख बच्चों को पौष्टिक भोजन मिलेगा। उन्होंने कहा कि अक्षय पात्र फाउंडेशन की ओर से यह आधुनिक एवं विशाल रसोई घर बनेेेेेगा। यह झारखंड के लिए माडल होगा। उन्होंने बताया कि इस आधुनिक रसोईघर के लिए गुजरात और बेेंगलुरु से उपकरण मंगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मिड डे मील के अलावा पूरे जिले में जनता कैंटीन के लिए भी इसी रसोईघर से भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा सकेगी। सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि अक्षय पात्र रसोई घर के चालू हो जाने से क्षेत्र में रोजगार का भी सृजन होगा। रसोईघर में भोजन बनाने और सरकारी विद्यालयों में उनके वितरण कार्य में स्थानीय लोगों को राेजगार मिलेगा। उन्होंंने यह भी कहा कि डेढ़ साल बाद जब यहां रसोईघर शुरू होगा तो पहली थाली स्वयं खाएंगे। उल्लेखनीय है कि यहां एक लाख बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन की व्यवस्था के लिए विशाल किचन बनाया जा रहा है। इसके लिए एयर इंडिया ने सीएसआर के तहत दो वर्ष पूर्व 20 करोड़ रुपये दियेे थे। यह विश्व का पांचवां विशाल रसोईघर होगा।

 

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.