City Post Live
NEWS 24x7

आजसू ने चुनावी समर का किया शंखनाद, बूथ प्रभारियों से मिले सुदेश

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

आजसू ने चुनावी समर का किया शंखनाद, बूथ प्रभारियों से मिले सुदेश

सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: झारखंड के चुनावी समर में एक के बाद एक राजनीतिक दल शंखनाद कर रहे हैं। मंगलवार को आजसू ने भी चुनावी समर का बिगुल फूंका। पतरातू में आयोजित बूथ प्रभारी सम्मेलन में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने बूथ प्रभारियों मुलाकात की। उन्होंने सभी बूथ प्रभारियों को आजसू द्वारा किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाने का टास्क दिया। सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड अलग होने के बाद आजसू पार्टी ने जनता के विकास के लिए ही संघर्ष किया है। इस प्रदेश के लोगों को विकास की नई दिशा दी है। जब भी सरकार में आजसू शामिल हुआ है, उसने गरीब गुरबा, अकलीयतों और आदिवासियों के विकास के लिए ही योजना तैयार की है। झारखंड को विकास के चरम पर पहुंचाने के लिए आजसू ने आंदोलन भी किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव में बूथ प्रभारियों की भूमिका बहुत अहम है। हर गांव में बूथ प्रभारी लोगों के साथ बैठक करें। उनकी समस्याओं से रूबरू होकर पार्टी नेतृत्व को संज्ञान में दें। पार्टी उन सभी समस्याओं को अपना चुनावी मुद्दा बनाएगी। पिछले 15 वर्षों में आजसू ने जितना काम किया है उन सब का खाका भी पार्टी जनता के बीच रखेगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में कांग्रेस ने विकास का कोई कदम नहीं उठाया है। इस मुद्दे को चुनाव में जनता के बीच रखा जाएगा।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.