City Post Live
NEWS 24x7

विधानसभा का घेराव करने को बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कूच

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए कमरा आवंटित करने के विरोध में प्रदेश भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता बुधवार को विधानसभा का घेराव करने के लिए राजधानी के हरमू मैदान से विधानसभा कूच कर गए हैं। विधानसभा घेराव का नेतृत्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश कर रहे हैं। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद संजय सेठ, विद्युत वरण महतो, दिनेशानन्द गोस्वामी सहित अन्य नेता शामिल हैं। इस दौरान भाजपा के नेता ढोल और झाल के साथ भजन-कीर्तन भी कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने विधानसभा भवन में नमाज के लिए एक कमरा आवंटित किया है। भाजपा नेता इसका विरोध कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार तुष्टिकरण की नीति अपना रही है। उधर, भाजपा के विधानसभा घेराव की वजह से राजधानी के रातू रोड से लेकर बिरसा चौक तक लंबा जाम लग गया। इस कारण ट्रैफिक को दूसरे रास्तों से डायवर्ट करना पड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं की ब़ड़ी संख्या को देखते हुए पहले से ही पुलिस प्रशासन ने बड़ी संख्या में जवानों को तैनात किया है। रातू रोड से लेकर अरगोड़ा चौक, बिरसा चौक, विधानसभा के आसपास काफी संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.