City Post Live
NEWS 24x7

कुछ माह बाद विधानसभा चुनाव, तैयारी में लग जायें कार्यकर्ताः नीलकंठ सिंह मुंडा

ग्रामीण विकास मंत्री ने चलाया भाजपा का सदस्यता अभियान

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

कुछ माह बाद विधानसभा चुनाव, तैयारी में लग जायें कार्यकर्ताः नीलकंठ सिंह मुंडा
सिटी पोस्ट लाइव, खूंटी: राज्य के ग्रामीण विकास व संसदीय कार्य मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने रविवार को भाजपा के संगठन महापर्व के तहत बेलाहाथी रोड पिपराटोली में सदस्यता अभियान चलाया। मौके पर कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री मुंडा ने कहा कि कुछ महीनों के बाद ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। कार्यकर्ताओं को अभी से इसकी तैयारी में लग जाना है। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में कम से 50 हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।भाजपा अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर आज विश्व की सबसे अधिक सदस्य वाली राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलायें। मौके भाजपा के जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पाहन, सुरेश जायसवाल, कंचन सिंह, आकाश कुमार, जगदीश गौंझू, जर्नादन मिश्रा, जिला महामंत्री विनोद नाग, विकास चौधरी, शंकर प्रधान, वार्ड पार्षद अलका देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.