प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के महाबलीपुर में डिफेंस एक्सपो-2018 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मोदी ने कहा कि भारत ने दुनिया को मानवता और शांति का संदेश दिया है। यह भूमि हमारी गौरवशाली समुद्री विरासत की भूमि है। आश्चर्यजनक रूप से यहां डेढ़ सौ विदेशी कंपनियों के साथ 500 से अधिक कंपनियां यहां उपस्थित हैं। 40 से अधिक देशों ने अपने अधिकारिक शिष्टमंडलों को भी भेजा है। पीएम ने कहा कि केवल रण क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि रक्षा निर्माण उद्योगों की फैक्ट्रियों में भी रणनीतिक निर्णय लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने युद्ध से नहीं बल्कि हृदय को जीतने में विश्वास रखा है। शांति को लेकर हमारी प्रतिबद्धता उतनी ही मजबूत है, जितना कि देश की जनता और सीमा की सुरक्षा को लेकर हमारा निश्चय।वास्तव में अशोक के समय से और उससे भी पहले भारत मानवता के उच्चतम सिद्धांतों की रक्षा के लिए शक्ति के उपयोग में विश्वास करता रहा है।
Comments are closed.