City Post Live
NEWS 24x7

मणिपुर की राजधानी इंफाल के थगल बाजार में आईइडी ब्लास्ट, पांच घायल

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

मणिपुर की राजधानी इंफाल के थगल बाजार में आईइडी ब्लास्ट, पांच घायल

सिटी पोस्ट लाइवः मणिपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। मणिपुर की राजधानी इंफाल का थगल बाजार बम धमाकों से थर्राया है। खबर है कि यहां आईडी ब्लास्ट हुआ है जिसमें पांच लोग घायल हुए हैं। पांच में से 4 पुलिसकर्मी है और एक आम नागरिक है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि आज अहले सुबह राजधानी इंफाल के थगल बाजार में जोर का धमाका हुआ। धमाका होते ही बाजार में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के दौरान वहां पुलिस गस्त थी और ब्लास्ट के चपेट में चार पुलिसकर्मी समेत 1 आम आदमी आ गया। घटना में गंभीर रुप से घायल पांचों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद से पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी गई है। पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि घटना को किसके द्वारा अंजाम दिया गया है इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.