अनंत सिंह पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार, हत्या की साजिश मामले में पुलिस ने जुटाए साक्ष्य!
सिटी पोस्ट लाइवः मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें और बढ़ गयी हैं और मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि अनंत सिंह कभी भी गिरफ्तार किये जा सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक भोला सिंह और उनके भाई मुकेश सिंह की हत्या की साजिश मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ साक्ष्य जुटा लिये हैं और कभी भी उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। अनंत सिंह का एक कथित आॅडियो भी वायरल हुआ था जिसमें हत्या के लिए एक व्यक्ति को निर्देश दिया जा रहा था। पुसिल ने प्रथम द्रष्टया इस आॅडियो को सही पाया है और पुलिस इसी आॅडियो के आधार पर विधायक को गिरफ्तार कर सकती है।
दरअसल पंडारक में बीते 14 जुलाई को पुलिस ने भोला सिंह और उसके भाई मुकेश सिंह की हत्या के इरादे से पंडारक पहुंचे तीन अपराधियों को हथियार के साथ धर दबोचा गया था। उन अपराधियों ने पूछताछ में कई लोगों के नाम बताए हैं। जिसमे एक नाम मोकामा विधायक अनंत सिंह का भी है, पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अनंत सिंह के खिलाफ पुख्ता सबूत मिल गए है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Comments are closed.