City Post Live
NEWS 24x7

शेखपुरा : पत्नी का हाथ काटने वाला सनकी पति हुआ गिरफ्तार, पत्नी की हालत गंभीर

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव: शेखपुरा में अपराधिक घटना दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. ताजा मामला शेखपुरा सदर थाना क्षेत्र के तिरछा मोहल्ले का है जहां एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी का मामूली विवाद में हाथ काट दिया था और पेट में चाकू घोंप दिया था. बता दें कि, पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति बालेश्वर मिस्त्री को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज रही है. हालांकि, इस मामले का अब तक पूरी तरह से खुलासा नहीं हुआ है.

वहीं दूसरी तरफ महिला की हालत नाजुक बनी हुई है. जिसे सदर अस्पताल में इलाज कराए जाने के बाद उसे पावापुरी रेफर कर दिया गया था. स्थानीय लोगों की माने तो, मामूली विवाद में पति के द्वारा पत्नी पर आरोप लगाते हुए बड़ी घटना को अंजाम दिया गया था. सनकी पति बालेश्वर मिस्त्री के द्वारा पत्नी शोभा देवी पर जानलेवा हमला जान से मारने की नियत से किया गया था. महिला की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है और नालंदा जिले के पावापुरी अस्पताल में इलाजरत है.

                                                                                                                                            शेखपुरा से धीरज सिन्हा की रिपोर्ट 

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.