City Post Live
NEWS 24x7

बेगूसराय में मानवता शर्मसार, 8 वर्षीय नाबालिक साथ किया अप्राकृतिक यौनाचार

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव: बेगूसराय में मानवता को शर्मसार करती एक घटना सामने आ रही है जिसमें पड़ोस में रहने वाले एक किशोर ने एक 8 वर्षीय नाबालिक बच्चे को अपनी हवस का शिकार बनाया और अप्राकृतिक यौनाचार की घटना को अंजाम दिया. हालांकि, उक्त मामले में लोगों ने आरोपी एक किशोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है.

फिलहाल, पुलिस मेडिकल जांच के साथ-साथ छानबीन में जुट गई है. यह घटना तेघरा अनुमंडल क्षेत्र के मंसूरचक थाना स्थित सेखोटोल की है. पीड़ित शाहजहां की मां ने आरोप लगाया है कि उसके पड़ोस में ही रहने वाले साजन कुमार नामक किशोर ने गुरुवार को शाहजहां को 10 रुपये का प्रलोभन दिया और उसे लेकर बगीचे की ओर चला गया.

जहां एक अन्य युवक के साथ मिलकर मोहम्मद शाहजहां के साथ अप्राकृतिक यौनाचार की घटना को अंजाम दिया. बाद में जब नाबालिग पीड़ित किशोर की आवाज सुनकर लोग जमा होने लगे तब साजन कुमार ने भागने का प्रयास किया लेकिन, लोगों ने इसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

                                                                                                                                          बेगूसराय से जीवेश तरुण की रिपोर्ट

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.