सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में सबसे ज्यादा अपराध के मामले जमीन से जुड़े ही सामने आते हैं. जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी, मारपीट और हत्या जैसी वारदातों को अंजाम देने से अपराधी बाज नहीं आते. ताजा मामला अररिया से सामने आया है. जहां एक बीघा जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई/ यही नहीं गोलीबारी की भी घटना को अंजाम दिया गया. इस घटना में एक वृद्ध की गोली लगने से जान चली गई. मामला भरगामा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर दक्षिण पंचायत स्थित वार्ड 9 की है.
बताया जाता है कि रघुनाथपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड 9 में एक बीघा भूमि को लेकर करीब 20 वर्षों से चन्देश्वरी ऋषिदेव व दयानंद यादव के बीच विवाद चल रहा था। थाना के जनता दरबार में भी मामला पहुंचा था लेकिन निबटारा नहीं हुआ। विवादित भूखंड पर इस बार चन्देश्वरी ऋषिदेव ने धान की रोपनी की थी।
बुधवार को दयानंद यादव के पक्ष के लोग धान काटने पहुंच गये। इसी दौरान पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद मारपीट और फिर फायरिंग। फायरिंग में एक गोली चन्देश्वरी ऋषिदेव के पेट में लगी। आनन फानन में लोगों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अन्य तीन को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
Comments are closed.