City Post Live
NEWS 24x7

बेगूसराय : पुलिस को सफलता हाथ लगी, 50 हजार का इनामी कुख्यात गिरफ्तार

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव: बेगूसराय पुलिस को दो बड़ी सफलता हाथ लगी है. एक तरफ जहां पटना एसटीएफ के सहयोग से झारखंड के जमशेदपुर से 50 हजार रुपए का इनामी कुख्यात बदमाश रामभरोसे सिंह को गिरफ्तार किया गया तो दूसरी ओर बलिया थाना क्षेत्र के सती चौरा से कुख्यात बदमाश ज्योतिष कुमार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उसके पास से दो पिस्तल, एक देसी बंदूक, कारतूस और एक बड़ा चाकू बरामद किया है.

वहीं 50 हजार का इनामी रामभरोसे सिंह नगर थाना क्षेत्र के रतनपुर का रहने वाला है जो मार्च 2020 में नगर निगम आफिस में टेंडर के दौरान घुसकर फायरिंग कर तीन लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया था, उसके बाद से ही वह फरार था. रामभरोसे सिंह पर 50 हजार रुपए का इनाम था. इस पर हत्या, लूट और रंगदारी के 17 मामले दर्ज हैं.

वहीं बलिया थाना क्षेत्र के सतीचौरा से कुख्यात बदमाश ज्योतिष कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसके पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार को बरामद किया है. ज्योतिष कुमार हत्या लूट रंगदारी के बेगूसराय और खगरिया जिले में 13 मामले दर्ज हैं. दोनों गिरफ्तारी के संबंध में मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि दोनों कुख्यात बदमाश है. रामभरोसे सिंह की गिरफ्तारी झारखंड से एसटीएफ के सहयोग से की गई है जबकि ज्योतिष कुमार को बलिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

                                                                                                                                         बेगूसराय से जीवेश तरुण की रिपोर्ट

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.