City Post Live
NEWS 24x7

बेगूसराय : आपसी रंजिश में हुई मारपीट, दर्जनों घायल का पीएचसी में चल रहा इलाज

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव: बेगूसराय के छौराही थाना क्षेत्र में आए दिन भूमि विवाद को लेकर मारपीट और खून खराबा का मामला तूल पकड़ने लगा है. कभी दर्जनों घायल तो कभी चार से कम नहीं घायल होना आम बात हो गया है. ऐसा ही एकंबा गांव में शराब के नशे में गाली-गलौज करने पर मना किया गया तो नशेड़ी ने घर में घुसकर महिला पुरुष को डंडे और धारदार हथियार से पीट-पीटकर घायल कर दिया.

जानकारी देते उक्त गांव निवासी अरविंद सहनी के पिता मोगली साहनी ने बताया कि प्रभु साहनी, शिवजी साहनी, संतोष साहनी, कुंदन साहनी, सरिता देवी पति शिव जी साहनी समेत दर्जनों की संख्या में शराब के नशे में गाली-गलौज करने लगा. मना करने पर मेरे घर में जबरन घुसकर हमें और मेरे भाई मां बहन रीता देवी को पीट-पीटकर बेहोश कर दिया.

साथ ही धारदार हथियार से मेरी बहन को सिर में मारकर घायल कर दिया. शोरगुल सुनकर ग्रामीण के इकट्ठे होने से बीच-बचाव करने से हम लोगों का जान बचा और इलाज के लिए पीएचसी छौराही में भर्ती कराया गया है. इसकी सूचना छौराही पुलिस को दिया गया है. थाना अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर सूचना मिलते ही गश्ती दल पहुंची है. मामला को संज्ञान में लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है.

                                                                                                                        बेगूसराय से जीवेश तरुण की रिपोर्ट

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.