City Post Live
NEWS 24x7

बेगूसराय : अपराधियों ने घर के बाहर सोए मजदूर की गला दबाकर की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव: बेगूसराय में एक बार फिर घर के बाहर सोए एक मजदूर की बदमाशों ने गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है. जिसके बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जाता है कि, सिंघौल थाना क्षेत्र के कमरुद्दीन पुर गांव निवासी बाल्मीकि रजक अपने घर के बाहर सोया हुआ था तभी देर रात किसी ने रस्सी से उसकी गला दबा कर हत्या कर दी.

वहीं घटना की सूचना पर आज सुबह सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की छानबीन की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. हालांकि, अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है कि किस वजह से बाल्मीकि राजक की हत्या हुई है.

मृतक की पत्नी ने बताया कि रात में वह साथ ही थे और वह घर सोने गई और कुछ देर के बाद जब बाहर निकली तो उनके पति की हत्या कर दी गई थी. यह भी बताया जाता है कि पूर्व के दुश्मनी को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. जांच के बाद ही हत्या की वजह का खुलासा हो पाएगा.

                                                                                                                                         बेगूसराय से जीवेश तरुण की रिपोर्ट

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.