City Post Live
NEWS 24x7

नालंदा : कोरोना महामारी की वजह से त्योहारों का रंग पड़ा फ़ीका, तो वहीं बाज़ारों की रौनक भी ग़ायब

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव: शहर के विभिन्न स्थानों में रामनवमी की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इस दौरान शहर के अम्बेर चौक हनुमान मंदिर के व्यवस्थापक ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार के द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार ही पूजा कराई जाएगी. सभी श्रद्धालुओं से अपील है, कि पूजा के दिन सतर्क होकर शारीरिक दूरी के साथ पूजा अर्चना करें. भीड़-भाड़ की स्थिति उत्पन्न ना करें. आप खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें.

संक्रमण की वजह से इस बार धनेश्वर घाट मंदिर में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा. साथ ही भीड़ ना जुटे इसलिए पूर्व से आयोजित होने वाले रामनवमी के कार्यक्रम पर भी रोक लगा दी गई है. इसके अलावा शहर के कई हनुमान मंदिर में कोरोना गाइडलाइन के अनुसार बंद कर दिया गया है. सादे तरीके से इन स्थानों में मंदिर में पूजा को लेकर तैयारी की जा रही है. तो दूसरी ओर से रामनवमी को लेकर बाजार तो सज गया है, लेकिन खरीदारों की संख्या नाकाफी होने की वजह से दुकानदारों के चेहरे पर मायूसी की झलक साफ देखी जा रही है.

                                                                                                                                           नालंदा से महमूद आलम की रिपोर्ट 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.