City Post Live
NEWS 24x7

बेगूसराय में पुलिस की हुई जमकर पिटाई, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव: बेगूसराय में पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गढ़पुरा थाना में कार्यरत एक एएसआई विजय कुमार को ग्रामीणों के द्वारा बंधक बनाकर हंगामा किया जा रहा है. वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि, गढ़पुरा थाना में कार्यरत विजय कुमार एक घर में गलत नियत से घुस गया था. जिसके बाद आस-पड़ोस के लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. पिटाई के बाद उसे बंधक बना लिया.

इस विडियो में दरोगा को लोग पकड़े हुए है और उसकी पिटाई के बाद बंधक बनाकर रखा हुआ है. साथ ही उसकी बाइक को भी ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है. बंधक दरोगा के द्वारा ही गढ़पुरा थाना पुलिस को सूचना दी गई. जिसके बाद पुलिस गश्ती गाड़ी मौके पर पहुंची. जहां, ग्रामीणों ने पुलिस के सामने भी जमकर हंगामा किया. बता दें कि, विजय कुमार का कुछ दिन पूर्व है गढ़पुरा थाना से नगर थाना में तबादला किया गया था.

                                                                                                                                     बेगूसराय से जीवेश तरुण की रिपोर्ट  

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.