City Post Live
NEWS 24x7

उत्तर प्रदेश भगवान राम की जन्मभूमि है, कृष्ण की जन्मभूमि है, देवाधि-देव महादेव की भूमि है: योगी

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

उत्तर प्रदेश भगवान राम की जन्मभूमि है, कृष्ण की जन्मभूमि है, देवाधि-देव महादेव की भूमि है: योगी

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने कहा है कि 500 वर्षों के पश्चात यह अवसर आया है और आप सब बधाई के पात्र हैं। उत्तर प्रदेश भगवान राम की जन्मभूमि है, कृष्ण की जन्मभूमि है, देवाधि-देव महादेव की भूमि है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश मर्यादा पुरुषोत्तम राम और भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि है तो श्री बंशीधर नगर में स्वयं भगवान ने पधार कर इस क्षेत्र को धन्य किया था। योगी आदित्यनाथ बुधवार को यहां श्रीबंशीधर नगर में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने तीन तलाक जैसी कुप्रथा पर रोक लगाकर मुस्लिम माताओं-बहनों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार की देन है कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। अयोध्या में जयश्री राम की गूंज होगी, जिससे पूरे विश्व को यहां के लोकतांत्रिक ताकत का एहसास होगा। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश एवं झारखंड एक दूसरे के पड़ोसी राज्य होने के कारण यहां कई प्रकार की समानताएं हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली और झारखंड में एक जैसी सरकार रहने पर ही राज्य का विकास हो सकता है। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष पूर्व गरीबों के पास अपना मकान नहीं था मोदी के सानिध्य में रघुवर ने गरीबों का कल्याण किया। आज सभी गरीबों का अपना पक्का मकान है। उन्होंने कहा कि पहले ग्रामीण इलाकों में शौचालय नहीं थे, जिसके कारण बहन बेटियां सुरक्षित नहीं थी। गांव में गंदगी का अंबार था, इससे लोग बीमार होते थे। अब हमारा गांव भी स्वछ होने लगा है और लोग भी स्वस्थ हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना भेदभाव के सभी के लिए योजनाएं संचालित कर रही है। झारखंड सरकार ने किसानों को प्रति एकड़ 5000 रुपये देने की व्यवस्था की है। अब यहां का किसान भूखा नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि रोजगार के क्षेत्र में भी झारखंड में कई उपलब्धियां हासिल की है यहां एक लाख नौजवानों को नौकरी एवं 35 लाख लोगों को रोजगार प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा की इस क्षेत्र में स्टील प्लांट की स्थापना होने के बाद रोजगार ही रोजगार होगा। जनसभा में भाजपा उम्मीदवार भानु प्रताप शाही ने कहा कि योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उत्तर प्रदेश में गुंडाराज का खात्मा हुआ है। उनके मुख्यमंत्री काल में ही श्रीराम मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। मौके पर उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, आरपी सिंह जाट, सोनभद्र के पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व एमएलसी विनीत सिंह, बीस सूत्री उपाध्यक्ष सिधेश्वर लाल अग्रवाल, बसंत यादव, रघुराज पांडे, शिव कुमार पांडे, मुकेश चौबे आदि उपस्थित थे। लघु सिंचाई जंगीपुर के मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर उतरते ही लोगों ने मोदी-योगी जय श्रीराम का नारा लगाकर उनका स्वागत किया। जनसभा में महिलाओं में भी काफी उत्साह देखा गया। लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक झलक पाने के लिए टकटकी लगाए रहे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.