City Post Live
NEWS 24x7

उप्र: बीते चौबीस घंटे में 1,613 नए मामले आए सामने, 1,875 मरीज हुए स्वस्थ

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, लखनऊ: प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमण के 1,613 नये मामले सामने आए हैं। इसी दौरान 1,875 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद  ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में अब एक्टिव केस की संख्या 20,473 हो गई है। प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,68,822 सैम्पल की जांच की गई। कल विभिन्न जनपदों से प्रयोगशालाओं को आरटीपीसीआर जांच के लिए 67,000 सैम्पल जांच को भेजे गए। वहीं अब तक कुल 2,11,03,633 कोरोना नमूनों की जांच हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि बीते चौबीस घंटे में संक्रमण के बाद 14 लोगों की मौत हुई। वहीं अब तक कुल 8,025 मरीजों की मौत हो चुकी है। मृत्यु दर अब 1.426 प्रतिशत है। वहीं कुल 5,34,224 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वर्तमान में रिकवरी दर प्रदेश में 94.94 प्रतिशत चल रही है। राज्य में इस समय 9,473 लोग होम आइसोलेशन में हैं। वहीं 2,100 मरीज निजी चिकित्सालयों में भर्ती हैं। इसके अतिरिक्त बाकी मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सुविध का लाभ ले रहे हैं। अब तक कुल 3,25,276 लोगों ने होम आइसोलेशन का विकल्प चुना, जिनमें से 3,15,803 मरीज इलाज का समय पूरा होने पर डिस्चार्ज घोषित किए जा चुके हैं।

अब तक 14.74 करोड़ आबादी तक पहुंची स्वास्थ्य टीमें
इसके साथ ही राज्य में सर्विलांस का कार्य बेहद तेजी से जारी है। सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,72,234 क्षेत्रों में 4,82,739 टीम दिवस के माध्यम से 3,02,41,763 घरों में रहने वाली  14,74,97,145 आबादी का सर्वेक्षण किया गया है।

ई-संजीवनी पोर्टल का शुक्रवार को 3,892 लोगों ने उठाया लाभ
इसके साथ ही ई-संजीवनी पोर्टल का प्रदेश के लोग लगातार इस्तमाल कर रहे हैं, इस पोर्टल से घर बैठे डॉक्टरों से सलाह ले सकते हैं। गुरुवार को 3,892 लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया। वहीं अब तक प्रदेश के 2,60,252 लोगों को इससे लाभ मिला है।

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में संक्रमण का प्रतिशत बढ़ा
उन्होंने बताया कि प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक लोगों में संक्रमण का बढ़ता स्तर चिन्ता का विषय है। इस समय यह दर 10.51 प्रतिशत पहुंच गई है। इसलिए घर में बुजुर्गों का बेहद ध्यान रखें। सार्वजनिक स्थलों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में उन्हें ले जाने से परहेज करें।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.