City Post Live
NEWS 24x7

केन्द्रीय मंत्री ने महागठबंधन पर साधा निशाना, दिलायी जंगलराज की याद 

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने महागठबंधन पर निशाना साधा है। कहा कि तेजस्वी यादव बताएं कि बिहार को जंगलराज में झोंकने वाला कौन था। उनके माता-पिता के राज में कितने डॉक्टरों का अपहरण हुआ था। कितने डॉक्टरों के यहां रंगदारी के लिए स्लिप जाती थी। व्यापार बंद हुए, ठेके के बदले जमीन लिखाओ और माल बनाओ का नारा चलता था। उस समय खौफ, अपहरण, रंगदारी, फिरौती का मंजर था लेकिन इसका जवाब वे नहीं दे रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। कहा कि कांग्रेस माले के साथ खड़ी है। माले ने बिहार में क्या-क्या किया ये सब जानते हैं। लेकिन कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक रसूख बचाने के लिए उनसे भी गठबंधन कर लिया। बिहार के लोग जानते हैं कि काम कौन करेगा। काम वे नहीं करेंगे जो सिर्फ बोलते हैं बल्कि वे करेंगे जो काम करते आए हैं। कुछ लोग लोक-लुभावने वादे करते हैं पर हम कोरे वादे नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर संकल्प लेते हैं तो रोडमैप के साथ आते हैं। बिहार के लोग शांति, अमन, संयम और विकास चाहते हैं और ये केवल एनडीए ही दे सकता है क्योंकि हमारे पास नेतृत्व है, केंद्र और बिहार सरकार की जोड़ी है। पीएम नरेंद्र मोदी का साफ कहना है कि बिहार के विकास के बिना देश का विकास नहीं होगा।

केंद्रीय मंत्री ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि देश के गरीबों के पास 126 करोड़ आधार, 37 करोड़ बैंक खाते, 121 करोड़ मोबाइल फोन को जोड़कर पिछले साढ़े पांच सालों में गरीबों के खाते में 11 लाख करोड़ भेजे गए हैं। इससे एक लाख 70 हजार करोड़ बचे हैं जो बिचौलिए खा जाते थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.