City Post Live
NEWS 24x7

दानापुर कोर्ट में शहीद हुए पुलिस को दी गई श्रद्धांजलि,DGP बोलें-नहीं बचेंगे अपराधी

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

दानापुर कोर्ट में शहीद हुए पुलिस को दी गई श्रद्धांजलि,DGP बोलें-नहीं बचेंगे अपराधी

सिटी पोस्ट लाइव- बिहार में अपराधियों का का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है. अपराधी अब इतने बेलगाम हो गये हैं कि वें दिन दहाड़े हत्या कर फरार हो जा रहे हैं. कुछ ऐसी ही घटना बुधवार को पटना से सटे दानापुर कोर्ट में घटी जहाँ पटना पुलिस का एक जवान लोहा लेते हुए शहीद हो गया. लेकिन बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने अपराधियों को कड़ा सन्देश देते हुए कहा है कि अपराधी अब कानून की गिरफ्त से नहीं बच पायेंगे.

बता दें कि गुरुवार को शहीद हुए जवान प्रभाकर को पटना पुलिस लाइन में पुलिस के वरीय पदाधिकारियों के द्वारा आखिरी सलामी दी गई. मोतिहारी के गोला पकड़िया के भागी रामा गांव में जन्मे प्रभाकर ने 2011 में पटना पुलिस ज्वाइन किया था और काबिल कांस्टेबलों में उसकी गिनती होती थी.

मालूम हो कि बुधवार को दानापुर कोर्ट से गोली मारकर भागने की कोशिश कर रहे अपराधी को पकड़ने के क्रम में पुलिस का जवान शहीद हो गया था. गुरुवार को भारी बारिश के बीच उसे अंतिम विदाई दी गई. इस शोक के अवसर पर पटना पुलिस लाइन में पटना पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने अपने नम आंखों से उन्हें विदाई दी. शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए एसएसपी गरिमा मलिक सहित कई सीनियर अधिकारी भी आये हुए थें.                                                                                                                                                                                                                 जे.पी.चंद्रा की रिपोर्ट

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.