City Post Live
NEWS 24x7

तीसरे चरण में पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व उपमुख्यमंत्री सहित कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

तीसरे चरण में पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व उपमुख्यमंत्री सहित कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 12 दिसम्बर को वोट डाले जायेंगे। तीसरे चरण को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त राय महिमापत रे लगातार अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं। विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 17 सीटों पर मतदान होना है। मतदान 12 दिसम्बर को होगा। तीसरे चरण में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, मंत्री सीपी सिंह, नीरा यादव सहित कई नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) प्रमुख बाबूलाल मरांडी धनवार विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं। जबकि ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) प्रमुख सुदेश महतो सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार हैं। मंत्री सीपी सिंह रांची और नीरा यादव कोडरमा विधानसभा क्षेत्र की उम्मीदवार हैं। उल्लेखनीय है कि तीसरे चरण के लिए 12 दिसम्बर को 17 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जायेंगे। इनमें रांची, सिल्ली, कांके, धनवार, गोमिया, बरकट‌्ठा, बरही, हटिया, रामगढ़, मांडू, बड़कागांव, सिमरिया, ईचागढ़, कोडरमा, हजारीबाग सहित अन्य शामिल है। इन सीटों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.