City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड के लोहरदगा में एनआरसी के समर्थन में निकाली गयी जुलूस पर पथराव

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

झारखंड के लोहरदगा में एनआरसी के समर्थन में निकाली गयी जुलूस पर पथराव

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड के लोहरदगा जिले में एनआरसी के समर्थन में निकाली गयी जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। विवाद के बाद दोनों ओर से पथराव, आगजनी और कई वाहनों में तोड़फोड़ किये जाने की खबर है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एनआरसी के समर्थन में निकाली गयी जुलूस पर उपद्रवियों ने अमलाटोली चौक के निकट पथराव किया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गयी।

दोनों ओर से जमकर पथराव की घटना के बाद पुलिस की ओर से बल प्रयोग किया गया और हवाई फायरिंग भी की गयी। उपद्रवियों ने इस दौरान कई वाहनों में तोड़फोड़ की गयी और दर्जनों मोटरसाईकियों को भी आग के हवाले कर दिया गया। उग्र भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस की ओर से कई राउंड गोलियां भी चलायी गयी। पूरे इलाके में तनाव की स्थिति है।   जिले की उपायुक्त आकांक्षा रंजन और पुलिस कप्तान प्रियदर्शी आलोक पूरे दलबल के साथ स्थिति को नियंत्रण करने में लगे हुए हैं और लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की गयी है। दोनों ओर से किये गये पथराव में कई लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस की ओर से दोनों गुटों को लेकर अलग-अलग कर दिया गया है और घेराबंदी कर शांति स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.