City Post Live
NEWS 24x7

सत्तारूढ़ एनडीए के 12 सांसदों की चुप्पी शर्म की बात: हेमंत सोरेन

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड से लोकसभा चुनाव में केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा-आजसू पाटी के 12 सांसद चुनाव जीते है, लेकिन यह कितनी शर्म की बात है कि झारखंड और झारखंडवासियों से लगातार हो रहे पक्षपात पर किसी तरफ से एक आवाज नहीं आ रही है। हेमंत सोरेन ने कहा कि आज झारखंडियों के हक के पैसे तो केंद्र सरकार द्वारा तुरंत काट ली गयी , परंतु झारखंड के पैसे कब लौटायें जाएंगे। उन्होंने कहा कि सारे भाजपा नेता इस पर मौन धारण क्यों किये बैठे हैं। झारखंड पर हो रहे इस बर्बरता पर आम झारखंडियों की तरह उनका मन क्यूं उद्वेलित नहीं है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जो बकाया सीधे काट रही है, वह इनके ही एक मुर्खतापूर्ण, तानाशाही भरे पांच साल के शासन का नतीजा है। केंद्र सरकार ने राज्य के खजाने को लगभग शून्य पर ला पटका है। उन्होंने कहा कि खजाने खाली होने के बावजूद झारखंड ने अपने सीमित संसाधनों से न सिर्फ कोरोना से मुकाबला जीता है, बल्कि अपने हर वादों को जल्द से जल्द पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह उनके पिछले नौ महीने के कार्यां का ही नतीजा है कि भाजपा आज ऐसी गिरी हुई हरकतें करने को मजबूर है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.