City Post Live
NEWS 24x7

शिबू ने मॉनसूत्र के पहले के दिन राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) सुप्रीमो शिबू सोरेन ने सोमवार को संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा सदस्यता की शपथ ली। सभापति वेंकैया नायडू ने उन्हें शपथ दिलायी। जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन अस्वस्थ होने के कारण पिछले दिनों अन्य नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्यों के साथ शपथ नहीं ले सके। इस बीच उनके कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें पहले रांची के मेदांता अस्पताल और फिर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि दिशोम गुरु (शिबू सोरेन) अब पूरी तरह से स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि शिबू सोरेन ने आज राज्यसभा सांसद के रूप में सदस्यता ग्रहण की, यह एक ऐतिहासिक पल है।

सभी झारखंडवसियों को इस पल के लिए अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि शिबू सोरेन के राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने से झारखंड बढ़ेगा और संवरेगा। बाबा के मार्गदर्शन में झारखंड नई ऊंचाईयों को छुयेगा। जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी उनके नए कार्यकाल एवं उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए देश तथा राज्य भर के उनके शुभ चिंतकों एवं जन-जन के प्रति आभार व्यक्त करता है कि उनके दीर्घायु की कामना एवं सतत मार्गदर्शन के लिए एक नया पथ प्रशस्त हुआ है। गुरुजी संसद के सत्र में शामिल भी होंगे और शीघ्र ही रांची लौट आएंगे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.