City Post Live
NEWS 24x7

 प्रियंका वाड्रा व अखिलेश यादव ट्वीटर के नेता: केशव मौर्या

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, मीरजापुर: प्रियंका वाड्रा और अखिलेश यादव ट्वीटर के नेता हैं। ये लोग ट्वीटर के माध्यम से अपना प्रचार प्रसार करते हैं। जनता के बीच नहीं जाते। इन लोगों ने अपने सरकार के दौरान केवल कागजों पर विकास किया है। जबकि भाजपा जमीन पर विकास कर रही है। यही कारण हैं कि जनता को हर योजनाओं का लाभ मिल रहा है। ये लोग ट्वीटर के माध्यम से जनता को बरगला नहीं सकते हैं। जनता समझदार है, उसे पता है कि किसकी सरकार बनानी है।
यह बातें उप मुख्यंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने नगर के महुवरिया स्थित जीआईसी मैदान में कही। उन्होंने कहा कि दोनों ही नेता बेवजह की बातों को ट्वीट करके उसका गलत प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। बगैर सच्चाई जाने ही ट्वीट कर दे रहे हैं। जिसका कोई फायदा नहीं है। बाद में अधिकांश मामले जांच में झूठे निकल रहे हैं। जनता समझदार है, वह सब समझ रही है कि कौन विकास कर रहा हैं और कौन बड़बोलापन कर रहा है। कहा कि जनता को भाजपा पर पूरा भरोसा है। इसके चलते भारतीय जनता पार्टी की सरकार अगले 25 सालों तक रहेगी।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता की मांग बिजली, सड़क, पानी और रोजगार देने पर ध्यान दे रही है। दिया भी है। जिसका फायदा उनको मिल रहा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। विरोधी इस सरकार को दोबारा आने से नहीं रोक पाएंगे। जहां तक महंगाई और बेरोजगारी की बात कही जा रही है, तो आने वाले समय में मंहगाई कंट्रोल कर ली जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस, सपा एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। सभी मिलकर भाजपा को हराने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ऐसा होगा नहीं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.