City Post Live
NEWS 24x7

सरकार के इशारे पर नंगा नाच कर रहे पुलिस पदाधिकारी : दीपक प्रकाश

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सरकार के इशारे पर नंगा नाच कर रहे पुलिस पदाधिकारी : दीपक प्रकाश

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि हेमंत सरकार के इशारे पर विधायक ढुल्लू महतो को फंसाया और परेशान किया जा रहा है। पुलिस पदाधिकारी सरकार की कठपुतली बनकर नंगा नाच कर रहे हैं। प्रकाश ने गुरुवार को कहा कि हर रोज इरादतन परेशान किया जा रहा है। पार्टी ऐसे पदाधिकारियों को चिन्हित कर रही है, जो सरकार के इशारे पर कानून को अपने हाथ मे ले रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि पदाधिकारियों को अपनी संवैधानिक मर्यादा नही भूलनी चाहिए। प्रकाश ने कहा कि पुलिस पदाधिकारी यदि अपनी मर्यादा का उल्लंघन करना बंद नही करेंगे, तो भाजपा उनके खिलाफ सड़क पर आंदोलन करने को बाध्य होगी।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.