City Post Live
NEWS 24x7

विकास दुबे के गिरफ्तार लोगों से एके 47 बरामद नहीं हुई है: एडीजी प्रशांत

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एन्ड आर्डर प्रशांत कुमार ने बुधवार को हिन्दुस्थान समाचार से कहा कि कुख्यात अपराधी विकास दुबे के लोगों से अब तक हुई मुठभेड़ में एके 47 और इंसास रायफल बरामद नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए विकास दुबे जैसे दुर्दांत अपराधी को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जायेगा। जैसे ही उसकी गिरफ्तारी होती है, मीडिया को इसकी जानकारी दी जायेगी।
उन्होंने कहा कि आज विकास गैंग के लोगों से अलग अलग दो मुठभेड़ हुई हैं। विकास को फरीदाबाद के होटल में देखा गया है। उसकी सीसीटीवी फुटेज मिली है। यूपी पुलिस की टीमें विकास को ग्रेटर नोएडा और आसपास ट्रेस करने में जुटी हैं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.