City Post Live
NEWS 24x7

नीतीश कुमार को जनता की नहीं बस अपनी कुर्सी की चिंता : तेजस्वी

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

नीतीश कुमार को जनता की नहीं बस अपनी कुर्सी की चिंता : तेजस्वी

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें जनता की नहीं बस अपनी कुर्सी की चिंता है। बिहार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। देश को अघोषित आपातकाल से बाहर निकालने के लिए विपक्षी महागठबंधन बनाया गया है। उन्होंने बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर महागठबंधन की जीत का दावा किया। तेजस्वी शनिवार को रिम्स के पेइंग वार्ड में अपने पिता और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके पिता की सेहत अच्छी नहीं है। यदि उनका स्वास्थ्य ठीक होता तो वे अस्पताल में नहीं रहते। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा का राजद में शामिल होने का प्रस्ताव आया तो उसपर पार्टी विचार करेगी। उन्होंने कहा कि तानाशाही रवैये के कारण एनडीए के सभी साथी भाजपा का साथ छोड़ रहे हैं। उपेन्द्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी इसका उदाहरण हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से रिम्स के पेइंग वार्ड में शनिवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा और मुकेश साहनी ने भी मुलाकात की। रिम्स से बाहर निकलने के बाद कुशवाहा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह लालू के स्वास्थ्य की जानकारी लेने और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा के लिए आये थे। उन्होंने कहा कि बिहार-झारखंड में महागठबंधन की रणनीति तैयार हो गयी है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.