City Post Live
NEWS 24x7

नक्सली कुंदन पाहन तमाड़ विधानसभा सीट से कल करेगा नामांकन

कुंदन ने पुलिस के सामने किया था सरेंडर 

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

नक्सली कुंदन पाहन तमाड़ विधानसभा सीट से कल करेगा नामांकन

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: नक्सली कुंदन पाहन 18 नवंबर को तमाड़ विधानसभा क्षेत्र से नामांकन करेगा। उसके झारखंड पार्टी से चुनाव लड़ने की संभावना जतायी जा रही है। रविवार को कुंदन के अधिवक्ता ईश्वर दयाल ने रविवार को यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि  पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड समेत कुल 120 से ज्यादा मामलों में आरोपित कुंदन पाहन को एनआईए की विशेष अदालत ने 11 नवंबर को तमाड़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की अनुमति दी थी। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के झारखंड रीजनल कमेटी के सचिव कुंदन पाहन ने 14 मई 2017 को पुलिस के समक्ष सरेंडर किया था। वह डीएसपी और इंस्पेक्टर की हत्या समेत 120 से आपराधिक मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ खूंटी में 50, रांची में 42, चाईबासा में 27, सरायकेला में 7 और गुमला में एक कांड दर्ज हैं। कुंदन पर 15 लाख रुपए का इनाम था। वर्ष 2000 में कुंदन भाकपा माओवादी में शामिल हुआ। इसके बाद उसने झारखंड में कई वारदातों को अंजाम दिया। कुंदन पर सांसद सुनील महतो, पूर्व मंत्री और विधायक रमेश सिंह मुंडा, बुंडू डीएसपी प्रमोद कुमार समेत छह पुलिसकर्मी और स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर फ्रांसिस इंदवार की हत्या के आरोप हैं। इसके अलावा एक प्राइवेट बैंक से पांच करोड़ रुपए और एक किलो सोना लूटने के मामले में भी आरोपित है। कुंदन पाहन ने सरेंडर के वक्त बताया था कि खूंटी जिले में उसके पास 2700 एकड़ पुश्तैनी जमीन है। इसमें से 1350 एकड़ पर चाचा ने जबरन कब्जा कर लिया था। इसी से परेशान होकर उसने अपने दो बड़े भाइयों के साथ हथियार उठा लिया था।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.