City Post Live
NEWS 24x7

मॉब लिंचिंग को लेकर सांसद ने हेमन्त सरकार पर किया कड़ा प्रहार

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने राजधानी रांची में मॉब लिंचिंग की घटना को लेकर हेमन्त सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने मंगलवार को कहा कि हेमन्त सरकार में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। सरकार और प्रशासन की निष्क्रियता के कारण लोग बेधड़क कानून को हाथ में ले रहे हैं। सांसद ने घटना की न्यायिक जांच के साथ उसके परिवार को मुआवजा देने की बात कही।
उन्होंने कहा कि राजधानी रांची के सघन आबादी वाले इलाके में 40 से 50 लोगों ने युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। यह शुद्ध रूप से प्रशासनिक विफलता और राज्य में अपराधियों के बढ़ते मनोबल का परिणाम है। मुख्यमंत्री आवास से कुछ दूरी पर मॉब लिंचिंग की घटना दर्शाती है कि सुदूरवर्ती इलाकों में क्या हाल होगा। सांसद ने कहा कि यह पहली घटना है जब राजधानी रांची में ऐसी घटना हुई और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।
उन्होंने कहा कि युवक के परिजनों की माने तो पुलिस ने भी कस्टडी में लेकर पिटाई की है, जो कि कस्टोडियन डेथ के समान है। राज्य में महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हत्या, डायन बिसाही, उग्रवादी घटनाएं, लूट और डकैती के आंकड़े डराने वाले हैं। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री के लिये सड़क को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया जाता है लेकिन आम लोगों के लिए पुलिसिया व्यवस्था मरणासन्न स्थिति में है। इसके लिए सीधे-सीधे हेमन्त सरकार जिम्मेदार है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.