City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में एक बार फिर मॉनसून के सक्रिय होने की संभावना

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में एक बार फिर मॉनसून के सक्रिय होने की संभावना है। मॉनसून की सक्रियता से औसत बारिश की स्थिति में भी सुधार होने की उम्मीद है। रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले पांच दिनों में इसमें और सुधार होने उम्मीद व्यक्त की गई है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि  20 जुलाई को मॉनसून जोर पकडे़गा और राज्य में अच्छी बारिश होने की संभावना है।  राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान संताल और आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश हुई।  सबसे अधिक बारिश दुमका में हुई। यहां खुशियारी में 84.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। आसपास के अन्य इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई। बावजूद इसके राज्य में बारिश में कमी का प्रतिशत बढ़कर पांच फीसदी हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पाकुड़, तिलैया, जामतारा, धनबाद, बोकारो, लोहरदगा में अच्छी बारिश हुई। जबकि कोडरमा, गढ़वा, जमशेदपुर, रामगढ़ और राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में 10 से 15 मिली बारिश हुई।

मौसम विज्ञान विभाग

राज्य में एक जून से लेकर अब तक 388.9 मिमी के बजाय 369.1 मिमी बारिश हुई है, जो कि सामान्य से कम है। राज्य के 11 जिलों में बारिश कम हुई है।  इसमें से चतरा और गुमला में सबसे कम बारिश हुई है।  चतरा में सामान्य से 36 तो गुमला में 32 फीसदी कम बारिश हुई है।  जबकि प. सिंहभूम में 22, सिमडेगा 17, सरायकेला-खरसांवा में 21, पाकुड़ में 14, लातेहार में सात, खूंटी में 21, गोड्डा में 19, गढ़वा में छह फीसदी और रांची में दो फीसदी कम है।  सामान्य बारिश वाले जिलों में भी बारिश नहीं होने से स्थिति खराब हो रही है। इन इलाकों में खेती का काम रूक गया है।   मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य के ऊपर मानसून के बादल छाए हुए हैं. राज्य में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हो रही है।  पिछले 24 घंटों को दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.