City Post Live
NEWS 24x7

विधानपरिषद में सत्तापक्ष के सदस्यों ने किया मंत्री सुरेश शर्मा पर सवालों की बौछार 

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

विधानपरिषद में सत्तापक्ष के सदस्यों ने किया मंत्री सुरेश शर्मा पर सवालों की बौछार 

सिटी पोस्ट लाइव- बिहार विधानमंडल का  मॉनसून सत्र चल रहा है. ऐसे में समस्याओं का सदन में उठना लाजमी है. आज उसी की बानगी विधानपरिषद में देखने को मिला जब नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा को सदन में इसका सामना करना पड़ा. मुद्दा था राजधानी पटना की सबसे बड़ी व्यवसायिक भवन मौर्यालोक कांप्लेक्स के साफ़-सफाई का.

विधानपरिषद में सत्तापक्ष के सदस्यों ने मंत्री सुरेश शर्मा पर सवालों की बौछार कर दी. बीजेपी विधानपार्षद संजय मयूख,जेडीयू से सदस्य रणवीर नंदन ने नगर विकास मंत्री से पूछा कि क्या मौर्यालोक कांप्लेक्स में सफाई होती है. अगर होती है तो कितने घंटों पर होती है. बीजेपी और जेडीयू सदस्यों ने कहा कि राजधानी का मौर्यालोक कंप्लेक्स नरक हो गया है. महिलाओं को भारी परेशानी होती है.

इस पर नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि मौर्यालोक कांप्लेक्स को इस वित्तीय वर्ष में नए सिरे से बनाया जा रहा है. साफ-सफाई और शौचालय को लेकर भी काम किए जा रहे हैं.बहुत जल्द मौर्यालोक में सुधार दिखने लगेगा. मंत्री ने कहा कि सदस्यों की चिंता का हम सम्मान करते हैं.

बता दें कि इस समय मौर्या लोक की हालत बहुत खराब है. हरेक जगह गंदगी दिखाई दे रही है. न शौचालय ठीक है न परिसर. आम जनता को इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. खासकर महिलाओं को बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है. लेकिन इस विभाग के अधिकारी से लेकर मंत्री तक का इसपर कोई ध्यान नहीं जाता है. इसी समस्या से परेशान होकर विधानपरिषद में सत्तापक्ष के सदस्यों ने सवालों की झड़ी लगा दी.                                                                                                                                                                                                                                                                  जे.पी.चंद्रा की रिपोर्ट

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.