City Post Live
NEWS 24x7

रांची के हिंदपीढ़ी में सख्ती से कराया जा रहा है लॉक डाउन का पालन

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

रांची के हिंदपीढ़ी में सख्ती से कराया जा रहा है लॉक डाउन का पालन

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : रांची के हिंदपीढ़ी में सोमवार को सख्ती से लॉक डाउन का पालन कराया जा रहा है। झारखंड में सोमवार को कोरोनावायरस का चौथा संक्रमित मरीज मिला। संक्रमित मरीज 54 साल की महिला है। वह रांची के हिंदपीढ़ी इलाके की रहने वाली है। मरीज के संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। बताया जाता है कि महिला मरीज शनिवार को रिम्स में जांच कराने पहुंची थी ।महिला को आइसोलेशन वार्ड से कोविड-19 आइसोलेशन वार्ड ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है। वहीं महिला के संपर्क में रहने वाले छह संदिग्ध लोगों को भी रिम्स लाया गया है। यह महिला मलेशियाई महिला को भोजन करायी थी। झारखंड के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने इसकी  पुष्टि की है। यह महिला मरीज हिंदपीढ़ी की रहने वाली है। यह मलेशिया की महिला के सीधे संपर्क में आई थी। जहां मलेशिया मूल की महिला रह रही थी ।उससे तीन घर छोड़कर इसका घर है। उल्लेखनीय है कि झारखंड में सबसे पहले 21 मार्च को हैं। हिंदपीढी में मलेशियाई मूल की महिला में कोरोना का संक्रमण पाया गया था। महिला यहां धर्म प्रचार के लिए पहुंची थी ।2 अप्रैल को राज्य में दूसरा मरीज हजारीबाग में, जबकि 5 अप्रैल को तीसरा मरीज बोकारो में मिला।
राज्य में कोरोना टेस्ट की स्थिति
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि राज्य में अब तक कुल 911 सैंपल लिये गए है। इनमें 727 नेगेटिव निकले हैं। जबकि चार पॉजिटिव निकले हैं। वेटिंग रिपोर्ट 180 हैं। क्वॉरेंटाइन सेंटर में 14228 लोग को रखा गया है जबकि होम क्वॉरेंटाइन में 143227 लोग हैं। चीन तथा अन्य देशों से आने वाले1705 यात्री को ऑब्जरवेशन में रखा गया है। जबकि राज्य में कुल आइसोलेशन बेड 2891 और क्वॉरेंटाइन सेंटर में 39612 बेड बनाए गए हैं। कोरोना अस्पतालों में कुल आईसीयू बेड 209 और राज्य के कोरो ना अस्पतालों में नन आईसीयू बेड 1449 है।
तबलीगी जमात प्रकरण से संक्रमण की रफ्तार बढ़े
तबलीगी जमात का प्रकरण सामने आने के बाद संक्रमण के मामले की रफ्तार लगभग पहले से दोगुनी हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस पर चिंता जताते हुए कहा है कि बुधवार से उन जगहों पर रैपिड टेस्ट होगा जहां संक्रमण के ज्यादा मामले सामने आए हैं।

 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.