City Post Live
NEWS 24x7

राजधानी समेत 20 जिलों में बढ़ी कनकनी, गिरेगा पारा.

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव : देर से ही सही अब ठंडक ने बिहार में दस्तक दे दी है.कई जिलों में ठंड के साथ कोहरे छाने लगे हैं.ठंडी  हवा के जोर  से राजधानी समेत प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड में बढ़ोतरी हुई है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी समेत प्रदेश के 20 जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है. प्रदेश का गया जिला 7.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा शहर दर्ज किया गया. राजधानी का न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 

पछुआ हवा की वजह से  आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री की गिरावट की संभावना है. प्रदेश के उत्तरी भागों के जिलों के न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस व राजधानी समेत प्रदेश के दक्षिणी भागों का न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. पछुआ की गति 10-12 किमी प्रतिघंटा होने के कारण तापमान में तेजी से गिरावट होने की संभावना है. पांच दिनों तक मौसम शुष्क बने होने के साथ तापमान में क्रमिक गिरावट होगी.मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के अधिसंख्य जिलों में ठंड में वृद्धि धीरे-धीरे हो रही है. प्रदेश में अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में गिरावट जारी रहेगी.

 

 प्रदेश के उत्तरी भागों में सुबह के समय कोहरे के कहर बढ़ने  की आशंका है. वाल्मीकि नगर, पूर्वी चंपारण, सिवान, मुजफ्फरपुर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, समस्तीपुर, बेगूसराय, शेखपुरा, सुपौल खगड़िया, भागलपुर, बांका व फारबिसगंज जिले के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है.वायु प्रदूषण के मामले में मुजफ्फरपुर ने दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया है.गुरुवार को जिला स्कूल के पास वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 386 व एमआइटी के पास 370 दर्ज किया गया. अगर दिल्ली से इसकी तुलना करें तो आनंद विहार इलाके का एक्यूआइ 212, जेएलएन का 197 व आइटीओ का 107 रहा। स्मार्ट सिटी मिशन की दोषपूर्ण कार्यप्रणाली व अव्यवस्थित यातायात प्रदूषण के बड़े कारण हैं.

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.