City Post Live
NEWS 24x7

शहर को नागरिक सुविधा उपलब्ध कराने वाली कंपनी जूस्को का नाम बदला

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

शहर को नागरिक सुविधा उपलब्ध कराने वाली कंपनी जूस्को का नाम बदला

सिटी पोस्ट लाइव, जमशेदपुर: शहर को नागरिक सुविधा उपलब्ध कराने वाली कंपनी जूस्को का नाम बदल गया है। यह बदलाव 30 दिसबंर से माना जाएगा। शनिवार को जुस्को जनसंर्पक पदाधिकारी सुकन्या दास ने बताया कि अब यह जमशेदपुर यूटिलिटीज सर्विस कंपनी लिमिटेड (जुस्को) के बदले टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड नाम से जानी जाएगी। इसे लेकर जुस्को प्रबंधन ने अधिसूचना जारी कर दीहै। हालाकि कंपनी में कार्य कर रहे पदाधिकारी या उनके पद में कोई बदलाव नही हुआ है। कंपनी प्रबंधन की मानें तो कंपनी अपने कामों को पूर्व की भांति संचालित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि चुकि पहले जमशेदपुर के नाम से शहर जाना जाता था इस कारण कंपनी ने इसका नाम उस वक्त जुस्को कर दिया था, लेकिन यह कंपनी टाटा स्टील का ही एक हिस्सा है, इस कारण इस कंपनी का नाम मे टाटा स्टील को जोड़ा गया है। इससे हमारे कोई काम प्रभावित नहीं होंगे। कंपनी के काम पूर्व की तरह चलते रहेंगे। मालूम हो कि वर्ष 2005 में टाटा स्टील ने टाउन सर्विसेज विभाग को बंद करके जुस्को कंपनी का गठन किया था। उस वक्त टाटा स्टील के एमडी बी मुत्थूरमण और टाटा वर्कस यूनियन के अध्यक्ष आरबीबी सिंह हुआ करते थे। उस वक्त कंपनी का विभाग बंद कर नाम नई कंपनी का गठन करने को लेकर काफी हंगामा हुआ था।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.