City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड विस चुनावः भाजपा 32 और कांग्रेस गठबंधन 39 सीटों पर आगे

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

झारखंड विस चुनावः भाजपा 32 और कांग्रेस गठबंधन 39 सीटों पर आगे

रघुवर दास, बाबूलाल मरांडी, सुदेश महतो आगे चल रहे हैं

हेमंत सोरेन दुमका और बरहेट दोनों सीटों से आगे 

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे शुरू हो गई। शुरू में पोस्टल बैलेट की गिनती की गई। अभी तक 71 सीटों की रुझानों में भाजपा को 32, विपक्षी गठबंधन (झामुमो, कांग्रेस और राजद) की 39, जेवीएम 04 और आजसू 06 सीटों पर आगे चल रही है। जमशेदपुर पूर्वी से रघुवर दास, धनवार सीट से झारखंड विकास मोर्चा के बाबूलाल मरांडी, दुमका से झामुमो के हेमंत सोरेन, सिल्ली से आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो सहित भाजपा 23 सीटों पर आगे हैं। इसके अलावा राजमहल से भाजपा के अनंत ओझा, डालटनगंज से भाजपा के आलोक चौरसिया ने भी बढ़त बढ़ा रखी है तथा विधानसभा चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस छो़ड़कर भाजपा में शामिल हुए मनोज यादव पीछे चल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि आज 1,215 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। भाजपा जहां एक बार फिर सत्ता पर काबिज होने की उम्मीद कर रही है, वहीं कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन की नजर सत्ता पर दोबारा वापसी की है। मतगणना के मद्देनजर मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्‍त किए गए हैं। तोरपा और चंदनकियारी में सबसे कम 13.13 राउंड की गिनती होगी और चतरा में सबसे अधिक 28 राउंड में, इसलिए सबसे पहले तोरपा और चंदनकियारी का परिणाम आने की उम्मीद है और सबसे बाद में चतरा की।चुनाव आयोग के अनुसार, राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर मतगणना शुरू है। सभी जगहों पर सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही  है। इसके बाद कुछ जगहों पर ईवीएम के मतों की काउंटिंग भी शुरू हो चुकी है। मतगणना के दिन जिला में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.