City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा “राम मंदिर अयोध्या में ही बनेगा”

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा “राम मंदिर अयोध्या में ही बनेगा”

सिटी पोस्ट लाइव : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राष्ट्रीय राजधानी में यहां एक कार्यक्रम में कहा कि राम मंदिर अयोध्या में ही बनेगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनेगा तो क्या पाकिस्तान में बनेगा, मुसलमान भी इस बात के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को यहां एक कार्यक्रम में कहा कि आनेवाले एक साल के भीतर झारखंड नक्सली गतिविधियों से मुक्त हो जाएगा। नक्सलवाद झारखंड की बड़ी समस्या है लेकिन मोदी जी के आने बाद नक्सलवाद बहुत कम हुआ है। हमारे शासनकाल में ही नक्सलवाद की समस्या खत्म हो जाएगी। मुख्यमंत्री दास ने कहा कि पलायन रोकने के लिए झारखंड सरकार स्किल से रोजगार दे रही है| 2 लाख डोभा (छोटा तालाब) बनाकर मछली उत्पादन किया जा रहा है। झारखंड के पास 40 फीसदी संसाधन हैं| कोई कारण नहीं है कि आने वाले कुछ सालों में हम विकसित राज्यों से बराबरी न कर सकें। उऩ्होंने कहा कि हम वोट बैंक की राजनीति नहीं करते हैं। हमारी सोच है कि हर एक व्यक्ति का विकास हो और जब तक यह नहीं होता हम काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपानीत राजग सरकार के साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में हमने 32 लाख झारखंडवासियों को रोजगार दिया है। एक दिन में 27 हजार लोगों को रोजगार देने का रिकॉर्ड झारखण्ड ने बनाया है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड को साढ़े तीन साल में एम्स मिला| केंद्र में नरेंद्र मोदी के शासनकाल में राज्य को पांच नए मेडिकल कॉलेज मिले| अब हमारे राज्य के बच्चों को एमबीबीएस करने के लिए किसी दूसरे राज्य में नहीं जाना पड़ता है। अभी हम अविकसित राज्य हैं| हमारे अंदर अभी कमियां हैं, खामियां हैं| यह बात मैं स्वीकार करता हूं। राज्य की भाजपा सरकार इस उद्देश्य के साथ काम कर रही है कि महिलाएं सशक्त होकर समाज और राष्ट्र के लिए काम करें। मॉब लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं पर रघुवर दास ने कहा, सबसे कम मॉब लिंचिंग झारखंड में ही हुई है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.