City Post Live
NEWS 24x7

रांची के लोगों में चढ़ने लगा होली का खुमार, होलिका दहन सोमवार को

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

रांची के लोगों में चने लगा होली का खुमार,  होलिका दहन सोमवार को

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: होली भले ही एक दिन बाद मंगलवार को है, लेकिन राजधानी रांची में कई दिनों से ही होली का रंग लोगों पर छाने लगा है। इस पर्व का रंग ही कुछ ऐसा है कि पूरा शहर होलियाना मूड में नजर आने लगा है। उम्र का फासला अपनी जगह है, पर मस्ती का आलम सभी जगह है। होली के कई दिन पहले से स्कूल और कॉलेज, सरकारी कार्यालयों, निजी संस्थानों में होली मिलन समारोह आयोजित हो रही है। इस दौरान लोग एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

रांची होली के रंग में पूरी तरह सराबोर हो चुकी है। लोगों का मूड होलियाना हो गया है। होली को लेकर सजी दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। रंग, बिरंगे पिचकारी सहित अन्य सामानों को खरीदने के लिए बच्चों की भीड़ देखने लायक है। राजधानी के प्रत्येक चौक-चौराहों, मुहल्लों की दुकानों में काफी भीड़ देखी जा रही है। छोटे-छोटे बच्चे अपने माता-पिता के साथ दुकानों से रंग, अबीर, पिचकारी खरीदते नजर आ रहे हैं।

हालांकि इस वर्ष चाइनीज पिचकारियों की चमक कुछ फीकी दिखाई दे रही है। अभी गन पिचकारी, जानवरों की आकृति पिचकारियों की बिक्री अधिक है। रंगों में भी गुलाल, पानी में घुलने वाले रंगों की भी अपनी अलग छटा दिखाई दे रही है। गुलाल 30 रूपये  से लेकर 150 प्रति किलो बिक रही है। होली में रंग गुलाल के अलावा लोक कलाकारों के फाग गीत की सीडी और नगाड़े की भी खूब बिक रहे हैं। दुकान में तरह-तरह की पिचकारी, मुखौटे स्प्रे उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए कृष, मिकी माउस,  शेर, लोमड़ी, खरगोश, शक्तिमान सहित विभिन्ना प्रकार के मुखौटे 10 से 50 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। पिचकारी में बोतल पिचकारी, सानिया वाली पिचकारी 10 से 200 तक उपलब्ध है।

इस दौरान कोकर बाजार, लालपुर, मेन रोड, कचहरी चौक, रातू रोड, बिरसा चौक, हिनू चौक, अरगोड़ा चौक, किशोरगंज चौक, कांटाटोली सहित अन्य जगहों पर स्थित दुकानों में लोगों की भीड़ देखी जा रही है। भीड़ के कारण कई जगह की सड़कों पर जाम भी लगा रहा। होली को लेकर मिठाई दुकानों में पहले से खास तैयारी की गयी है। कहीं भांग तो कहीं शुगर फ्री स्पेशल मिठाई तैयारी की गयी है। वहीं होली स्पेशल कई फ्लेवर में रसगुल्ला भी बिक रहा है। होली के लिए स्पेशल गिफ्ट पैक भी है, जिसमें रंग गुलाल से लेकर मिठाई चॉकलेट तक शामिल है। वहीं डिमांड पर गुलाब जामुन, गुजिया, संदेश की कई वेराइटी तैयार हैं। सोमवार को होलिका दहन है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। होलिका दहन को लेकर धार्मिक मान्यताएं भी हैं। पंडितो के मुताबिक होलिका जलने के बाद नये साल की शुरुआत होती है। साथ ही इसे बुराई की समाप्ति के रूप में भी देखा जाता है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.