City Post Live
NEWS 24x7

पूर्व केंद्रीय मंत्री एलपी शाही का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

पूर्व केंद्रीय मंत्री एलपी शाही का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

सिटी पोस्ट लाइव : पूर्व केंद्रीय मंत्री एलपी शाही का आज दीघा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीघा घाट पर उनके पार्थिव शरीर का अंतिम किये और पुष्प चक्र अर्पित कर अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। दीघा घाट पर स्व एलपी शाही के पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि संपन्न हुई। उनके पौत्र हर्ष शाही ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद अखिलेश सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह, विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्रा, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह, बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, बिहार कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा सहित अनेक राजनेता, अधिकारीगण, गणमान्य व्यक्ति, उनके निकट संबधी तथा अन्य लोग उपस्थित थे।इसके पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व एलपी शाही के बोरिंग रोड स्थित उनके आवास पर जाकर पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने उनकी बहू वीणा शाही, पुत्री उज्जवला शाही, पौत्र हर्ष शाही एवं अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी। अंतिम संस्कार के पूर्व एलपी शाही का पार्थिव शरीर विधानसभा लाया गया, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद अरुण कुमार, सांसद अखिलेश सिंह, विधायक श्याम रजक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.