दुमका: अवैध पत्थर खादान में चाल धंसने से तीन की मौत, एक घायल
सिटी पोस्ट लाइव, दुमका: शिकारीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र में चाल धंसने से तीन मजदूर की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल हो गया है। घायल का इलाज रामपुरहाट अस्पताल में चल रहा है। पहली घटना शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कोड़ीगड़ में अवैध पत्थर खदान का चाल धंसने से दो मजदूर की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। शिकारीपाड़ा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी संजय कुमार मालवीय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें इस हादसे की जब सूचना मिली तो उन्होंने घटनास्थल पर जाकर जांच किया। पाया कि अवैध पत्थर खदान है और हादसे में बाबूलाल सोरेन (25) और पुसाय टुडू (45) की मौत हो गई है। इसमें बाबूलाल सोरेन शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पिनरगड़िया गांव का और पुसाय टुडू कोड़ीगढ़ गांव का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि खदान का मैनेजर धनराज पाल जो शिकारीपाड़ा का है। वह घायल है। तीनों को इलाज के लिए रामपुरहाट ले जाया गया था। वहीं थाना क्षेत्र के बेनागड़िया के कौआमहल के एक खादान में एक गिर जाने से मौत की सूचना है। हालांकि उसकी शिनाख्त नहीं हो पायी है।
Comments are closed.