City Post Live
NEWS 24x7

द्रौपदी मुर्मू को मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पहुंचकर किया विदा

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सोमवार को रांची से ओड़िशा के लिए रवाना हो गईं। उन्हें विदा करने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी एयरपोर्ट पहुंचीं। इस दौरान झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा, वंदना दादेल समेत कई आला अफसर भी मौजूद थे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल द्रौपदी ने सभी से सहृदय मुलाकात की।

इससे पूर्व झारखंड सरकार ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में रविवार को विदाई समारोह का आयोजन किया था। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में सादगी और भावपूर्ण माहौल में आयोजित इस विदाई समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो, मंत्री रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, मिथिलेश कुमार ठाकुर, बादल, सत्यानंद भोक्ता, बन्ना गुप्ता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुर्मू को भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने गुड गवर्नेंस का बेहतरीन उदाहरण पेश किया।

उल्लेखनीय है की नये राज्यपाल रमेश बैस मंगलवार को अपराह्न 2:20 बजे रांची पहुंचेंगे। सरकार ने उनके आगमन की तैयारी शुरू कर दी है। नये राज्यपाल रमेश बैस 14 जुलाई को 1:20 बजे झारखंड के 10वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। उन्हें झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि रंजन राजभवन परिसर में ही शपथ दिलायेंगे। मूल रूप से छत्तीसगढ़ रायपुर के रविनगर के रहने वाले 74 वर्षीय रमेश बैस वर्तमान में त्रिपुरा के राज्यपाल हैं। नये राज्यपाल को वुडक्राफ्ट, पेटिंग, बागवानी और आंतरिक सजावट पसंद है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.