City Post Live
NEWS 24x7

दीपक प्रकाश ने कहा “राज्य सरकार खाद्यान्न की आपूर्ति पर गंभीर नही”

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

दीपक प्रकाश ने कहा “राज्य सरकार खाद्यान्न की आपूर्ति पर गंभीर नही”
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार पर गरीबों के खाद्यान्न आपूर्ति पर गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया है। प्रकाश ने मंगलवार को कहा कि रामगढ़ सहित विभिन्न जिलों में लॉकडाउन के दौरान जन वितरण प्रणाली की दुकानों के बंद रहने की खबर मिल रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में राशन की दुकानों के बंद रहने से गरीबों को अनाज उपलब्ध नही हो रहे है। उन्होंने कहा कि आवागमन के साधन बंद हैं। ऐसे में गरीबों मजदूरों केलिये खाद्यान्न की आपूर्ति सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेवारी है। लॉक डाउन के दौरान साप्ताहिक हाट बाजार भी बंद किये गए है ,जिसमे ग्रामीण अपने आवश्यक खाद्यान्न खरीदते हैं। प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार अविलंब इस दिशा में आवश्यक क़दम उठाते हुए खाद्यान्न की दुकानों को खुलवाने और हर घर तक इसकी आपूर्ति सुनिश्चित कराएँ।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.