City Post Live
NEWS 24x7

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर को गले लगा सकती है कांग्रेस

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव :भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर को गले लगा सकती है कांग्रेस...कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए रणनीति बनाने की तैयारियों में जुटी जुट गई है। कांग्रेस यूपी में दलितों के सहारे नैया पार लगाने की कोशिश में है। कांग्रेस नेता अब भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर को गले लगाने की​ फिराक में हैं। राजनीतिक पंडितों की मानें तो भीम आर्मी के सपा, कांग्रेस से हाथ मिलाने पर बसपा और भाजपा दोनों को काफी नुकसान हो सकता है।

दरअसल, सहारनपुर हिंसा के आरोप में जेल में बंद चंद्रशेखर की रिहाई के बाद से ही सियासी घमासान तेज हो गया है। जेल से छूटने के बाद चंद्रशेखर ने मायावती को बुआ कहा था। वहीं, मायावती ने कहा था कि वो किसी की बुआ नहीं हैं। अगर वो हमारी पार्टी में शामिल होना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। मायावती के इस बयान के बाद से ही कांग्रेस लगातार भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर से सम्पर्क बढ़ाने के प्रयास में लग गई है। वहीं, सपा भी चंद्रशेखर को महागठबंधन में शामिल करने में दिलचस्पी ले रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जो भी महागठबंधन को मजबूती दे सकते हैं उन सभी का स्वागत है।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस और भीम आर्मी एक ही लक्ष्य है भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाना। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर के साथ तो मैं पहले ही दिन से हूं, क्योंकि दोनों का मकसद एक जैसा है। इमरान ने ये भी कहा कि चंद्रशेखर बसपा प्रमुख मायावती का सम्मान करते हैं, लेकिन मायावती ने उनके खिलाफ बयान देकर उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

चंद्रशेखर ने भी दलित-मुस्लिम एकता का हवाला देते हुए उन्हें अपना भाई बताया था। मसूद ने कहा कि चंद्रशेखर मायावती का काफी सम्मान करते हैं लेकिन उनके खिलाफ मायावती के बयान ने उनकी उम्मीदों को बिखेर दिया है। उन्होंने महागठबंधन को तोड़ने के लिए भाजपा पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है। वह कहते हैं, ‘मायावती जी की तरह चंद्रशेखर ने भी विपक्ष की एकता की संभावनाओं पर खुशी जताई है।’

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.