City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में मिला कोरोना का पहला मरीज, मचा हड़कंप

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

झारखंड में मिला कोरोना का पहला मरीज, मचा हड़कंप

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में कोरोना का पहला मामला प्रकाश में आया है। राज्य के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 30 मार्च को रांची के हिंदपीढ़ी के मस्जिद से 24 लोगों को निकाला गया था। उनमें से एक महिला का कोरोना टेस्ट पोजिटिव पाया गया है। बताया जाता है कि महिला जमात में हिन्दपीढ़ी के एक मस्जिद में रह रही थी। सूचना के बाद प्रशासन ने सभी को वहां से निकालकर रिम्स ले जाया गया था ,जहां पर सभी का कोरोना टेस्ट कराया गया। मंगलवार को महिला का टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया उल्लेखनीय है कि रांची  के हिंदी थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद में रुके 17 विदेशी मुस्लिम सहित 22 लोगों को रांची पुलिस ने क्वॉरेंटाइन किया है ।बताया जा रहा  है कि 17 विदेशी मुस्लिम बिटेन, इंग्लैंड, हॉलैंड, बांग्लादेश , वेस्टइंडीज और मलेशिया के रहने वाले थे। इनमें 5 महिलाएं शामिल थी। जबकि अन्य लोग गुजरात महाराष्ट्र और दिल्ली के रहने वाले हैं। पूछताछ में विदेशियों ने पुलिस को जानकारी दी थी कि विदेश से तबलीग जमात के लिए वे सभी आए थे ।उल्लेखनीय है किसे पहले रांची के तमाल के एक मस्जिद से 11 विदेशी मौलवियों को हिरासत में लेकर मुसाबनी स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में क्वॉरेंटाइन के लिए भेजा  गया था।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.