City Post Live
NEWS 24x7

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची के कांके, सुकुरहुट्टू  स्थित झारखंड जगुआर के मुख्यालय में उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए हवलदार  देवेन्द्र कुमार पंडित, आरक्षी  हरद्वार साह और आरक्षी   किरण सुरिन को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री  ने दुख की इस घड़ी में शहीदो के परिजनो से मिलकर उनका  ढाढ़स बंधाया । उन्होंने मौके पर  पुलिस महानिदेशक और अन्य पुलिस पदाधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली  । इस मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह , मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव -सह- गृह विभाग के प्रधान सचिव  राजीव अरुण एक्का और पुलिस महानिदेशक श्री नीरज सिन्हा समेत वरीय पुलिस पदाधिकारियों  ने शहीदों के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया ।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.