City Post Live
NEWS 24x7

मंत्रिमंडल विस्तार कल संभव, आठ मंत्रियों के शपथ लेने की उम्मीद

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

मंत्रिमंडल विस्तार आज संभव, आठ मंत्रियों के शपथ लेने की उम्मीद

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को सुबह राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की और मंत्रिमंडल विस्तार के लिए समय मांगा। राजभवन से निकलने के बाद हेमंत सोरेन ने बुरुगुलीकेरा गांव रवाना होने के पहले हवाईअड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने को लेकर उन्होंने राज्यपाल से समय मांगा है। हालांकि शपथ ग्रहण समारोह कब होगा और किन-किन विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा, इस संबंध में हेमंत सोरेन ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया और कहा कि प्रतीक्षा करें।

सूत्रों से मिली जानकारी 24जनवरी को दोपहर एक बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, इसके लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गयी है, हालांकि अब तक शपथ ग्रहण की तिथि और समय को लेकर आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गयी है, लेकिन झामुमो सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर एक बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। शपथ ग्रहण समारोह में आठ मंत्रियों को शपथ दिलाये जाने की संभावना है, इसमें कांग्रेस के दो और झारखंड मुक्ति मोर्चा के आठ विधायकों को स्थान मिलने की संभावना है। कांग्रेस कोटे से दीपिका पांडेय सिंह, बादल पत्रलेख और बन्ना गुप्ता के नाम की चर्चा है, वहीं झामुमो कोटे से स्टीफन मरांडी, मथुरा प्रसाद महतो या जगरनाथ महतो, चंपई सोरेन, मिथिलेश ठाकुर या बैद्यनाथ राम, हाजी हुसैन अंसारी और जोबा मांझी या दीपक बिरुवा के नाम की चर्चा है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.