City Post Live
NEWS 24x7

अजब प्रेम की गजब कहानी, लड़के के भाई ने किया इंसानियत का फर्ज अदा

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : बेगूसराय में अजब प्यार की गजब कहानी देखने को मिला जहां दो प्रेमी जोड़ा अपने घर से भागकर शादी रचाने बेगूसराय पहुंच गया। जहां प्रेमी युवक के भाई ने मौके वारदात से प्रेमी जोड़ा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप की है। बताया जाता है कि एक प्रेमी जोड़े ने कहा कि वह दोनों शादी करना चाहते हैं। वह दोनों प्रेमी जोड़ा घर से इसलिए भागा की एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और शादी करेंगे, इसलिए दोनों प्रेमी जोड़ा फैसला लिया घर से भागकर ही शादी करने में ही फायदा है। प्रेमी जोड़े की बात सुनकर कुछ देर के लिए पुलिस अधिकारी भी बहुत चकरा गये है पुलिस पदाधिकारियों को भी समझ में नहीं आ रहा था क्या किया जाए। क्योंकि दोनों प्रेमी जोड़ा अपनी जिद पर अड़े हुए थे हम दोनों शादी करके ही छोड़ेंगे नहीं तो हम दोनों मर जाएंगे।

कटिहार जिले के करैया निवासी सुबोध गोस्वामी के पुत्र पुष्पराज गोस्वामी अपनी प्रेमिका के सरोकुन के साथ थाने पर आया था ना वह लड़की के साथ शादी करने के लिए कटिहार से दिल्ली जा रहा था इसी बीच उसने अपने फुफेरे भाई को फोन किया चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के खंजापुर का रहने वाला उसका भाई उसे बस स्टैंड में लेने आया। जब उसे पता चला कि लड़की को भगा के ले जा रहा है तो उसने दोनों को  नगर थाना पहुंचा दीया।वही  प्रेमी युवक के भाई ने कहा कि उसने अपना फर्ज निभाया आगे पुलिस की मर्जी की शादी करवा दे या दोनों के परिजनों को बुलाकर उसके हवाले कर दे।

इधर प्रेमी का उत्साह देखते ही बन रहा था कि हम दोनों अब शादी तो कर ही लेंगे। एक और जहां लड़की तो दूसरी और लड़का खुद को बालिग होने का दावा कर रहा था  लड़की अपने को बालिग साबित करने के लिए साथ में आधार कार्ड भी लाई थी लड़की ने कहा कि वह शादी करेंगे तो अपने प्रेमी के साथ ही करेंगे कहा कि वह उसे 5 साल से प्रेम करती है। लड़की यह भी कहा कि इसी लड़का से हम शादी करेंगे क्योंकि हम इसे बेपनाह प्यार करते हैं इसके बिना हम जी नहीं सकते हैं। लड़का भी लड़की से बेपनाह प्यार करता है लड़का भी बोला अगर हमको शादी करना है तो इसी से करेंगे चाहे हमको जो करना पड़ जाए। इस बात को  सुनकर पुलिस पदाधिकारियों ने भी कुछ देर के लिए भोचक में रह गये। थाने पर मौजूद पुलिस अधिकारि ने बताया कि दोनों  युवक युवती के परिजनों को सूचना दे दी गई है। और परिजनों के हवाला दोनों को किया जाएगा। बहरहाल जो भी हो अब तक प्रेमी जोड़ा अपनी ज़िद पर अरे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रेमी जोड़ा इस प्यार में सफल हो पाते हैं या फिर इनको इसकी कोई कीमत चुकानी पड़ेगी..?

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.