City Post Live
NEWS 24x7

भाजपा अबकी बार 25 पार भी नहीं, गठबंधन की सरकार बनेगीः आरपीएन सिंह

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

भाजपा अबकी बार 25 पार भी नहीं, गठबंधन की सरकार बनेगीः आरपीएन सिंह

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि पूरे देश में एनडीए टूट रहा है। महाराष्ट्र में पुराने साथी ने नाता तोड़ लिया। उसके बाद अब झारखंड में भी इसकी शुरूआत हो चुकी है। झारखंड में हमेशा आजसू पार्टी सत्ता में रही है, लेकिन उसने भी किनारा कर लिया। यह देखकर लगता है भाजपा समाप्ति की ओर जा रही है। झारखंड के चुनाव में इसबार भाजपा ने 65 पार का नारा दिया है, लेकिन हमारा गठबंधन बहुमत की सरकार बनायेगा और भाजपा 25 भी पार नहीं कर पायेगी। शुक्रवार को मोरहाबादी के संगम गार्डन आयोजित प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरूआत करने के बाद आरपीएन मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार और हत्या के आरोपियों को टिकट दे रही है। अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद भी टिकट दिये जा रहे हैं। यह भाजपा की स्थिति को दर्शाता है। आरपीएन सिंह ने कहा कि राज्य के विधानसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति काफी खराब है, जबकि यूपीए गठबंधन ने अपना आधार मजबूत कर लिया है। कांग्रेस, झामुमो और राजद मिलकर झारखंड में चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव के पहले चरण से ही कांग्रेस स्कोर करने लगेगी जो अभी से परिलक्षित हो रहा है। कांग्रेस छोड़कर जाने वाले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू और वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा के दल बदलने पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें सबकुछ दिया। पूरा सम्मान दिया लेकिन दुख की बात है कि उन्होंने अपने और अपने रिश्तेदारों को टिकट देने के लिए इस्तीफा दिया। अगर वे किसी कार्यकर्ता के लिए टिकट चाहते और इस्तीफा देते बात समझ में आती। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पार्टी है और उनका पूरा सम्मान है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, केशव महतो कमलेश और महानगर अध्यक्ष संजय पांडेय उपस्थित थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.