City Post Live
NEWS 24x7

धनबल से लोकतंत्र की हत्या का प्रयास कर हार्स ट्रेडिंग को बढ़ावा दे रही है भाजपा: हेमंत

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव दुमका: भाजपा हार्स ट्रेडिंग को बढ़ावा दे रही है और धनबल से लोकतंत्र की हत्या का प्रयास कर रही है। भाजपा को अब लोकतंत्र पर विश्वास नहीं रहा। ये गैर भाजपा शासित राज्यों में नए राजनीतिक हथकंडे अपना रहे हैं। इन्हें चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। इन लोगों ने दुकान खोल रखी है और पैसों के खेल की तैयारी में हैं। यह आराेेेप मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को खिजुरिया स्थित अपने आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा का ऐसा प्रयास लोकतंत्र के लिए घातक साबित होगा।
मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के तीन माह में राज्य का मुख्यमंत्री बदलने और भाजपा का मुख्यमंत्री होने के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। इस बयान को लेकर दर्ज करवायी गयी प्राथमिकी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राथमिकी निश्चित रूप से काफी मजबूत है। इसपर अभी जांच होनी है। उन्होंंने कहा कि झामुमो लाठी चलाने वाली पार्टी नहीं है। हमारा दिल बहुत बड़ा है। 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान हमने तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी थी, पर सरकार बनाने के बाद उस मुकदमे को वापस ले लिया। लेकिन यदि राज्य सरकार को परेशान करने की कोशिश हुई तो कार्रवाई भी होगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में कानून अपना काम करेगा।
भाजपा द्वारा वंशवाद को मुद्दा बनाये जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में भानू प्रताप शाही से लेकर वंशवाद के कई उदाहरण भरे पड़े हैं, हमारे 30 में से कितने विधायक वंशवाद से आते हैं। उपचुनाव में बाबूलाल मराण्डी फैक्टर पर उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व उनके निशाने पर भाजपा और कांग्रेस हुआ करती थी फिर हम निशाने पर आये और फिर निशाने से हट गये। एक बार फिर हम उनके निशाने पर हैं। वह इतना निशाना साध चुके हैं, पर इस बार मिशफायर और बैक फायर की संभावना है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.