City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में आज फिर मिले 200 कोरोना पॉजिटिव, मामले बढ़कर हुए 7450

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: राज्‍य सरकार ने राज्य में कोरेाना के बढ़ते संक्रमण तथा हाल के दिनों में हुई कई मरीजों की मौत के बाद अब प्लाज्मा थेरेपी से काेरेाना मरीजों के इलाज का निर्णय लिया है। रांची के रिम्स कोविड अस्पताल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 जुलाई को इसकी शुरुआत करेंगे। आइसीएमआर ने इसपर अपनी सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है। राज्य सरकार द्वारा प्लाज्मा थेरेपी से इलाज के निर्णय के बाद पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने प्‍लाज्‍मा डोनेट करने की घोषणा की। वे हाल ही में कोरोना से लड़कर जीते हैं। उनके प्‍लाज्‍मा से रिम्‍स में भर्ती दूसरे कोरोना संक्रमित मरीज का उपचार किया जाएगा।

झारखंड में चार और मरीजों की मौत, अबतक 200 नए मामले

शुक्रवार को भी झारखंड में चार मरीजों की मौत हो गई। दो मरीजों की मौत जमशेदपुर तथा एक-एक की मौत गढ़वा में हुई। वहीं, शुक्रवार को शाम तक राज्य के विभिन्न जिलों में 200 से अधिक मरीजों की पहचान हो चुकी थी। र‍िम्‍स में ही शाम तक हुई जांच में रांची के 46 तथा गढ़वा के 34 पॉज‍िट‍िव केस म‍िल चुके थे। वहीं, लोहरदगा में एक दिन में सर्वाधकि 20 नए संक्रमित मिले। इनमें एक परि‍वार के छह सदस्‍य भी शाम‍िल हैं। राज्य में अब सक्रिय केस की संख्या चार हजार से ऊपर हो गई है।

  • नए मामले : 200
  • शुक्रवार को हुई मौत : 04
  • एक दिन पूर्व मिले मामले : 489
  • सक्रिय मरीज : 4111
  • अब तक स्वस्थ : 3254
  • कोरोना के कुल मामले : 7450
  • अबतक मौत : 85
  • अबतक हुई जांच : 243699

प्रोजेक्ट भवन में पथ निर्माण विभाग भी हुआ सील

प्रोजेक्ट भवन के दूसरा तल स्थित पथ निर्माण विभाग के दफ्तर को भी शुक्रवार को सील कर दिया गया। वहां कर्मियों और बाहरी लोगों के आने जाने पर रोक लगा दी गई। विभाग के एक कर्मी के संक्रमित होने के बाद यह कदम उठाया गया है। इसी विभाग के सामने सेकंड फ्लोर पर ही वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव भी बैठते हैं।।बता दें कि इससे पहले प्रोजेक्ट भवन स्थित गृह विभाग के कमरे को सील किया गया था। प्रोजेक्ट भवन के चार फ्लोर में से 2 पर कोरोना का असर हो गया है। इससे पहले नेपाल हाउस सचिवालय स्‍थित पेेयजल एवं स्‍वच्‍छता व‍िभाग को सील क‍िया गया था।

शुक्रवार को भी शाम तक दो सौ से अध‍िक संक्रम‍ित की हुई पहचान, सक्रिय मरीज चार हजार से पार

झारखंड में शुक्रवार को 200 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। राज्‍य में आज एक कोरोना मरीज की मौत हो गई। आज के ताजा मामलों में राजधानी रांची में 46, गढ़वा में 34, लोहरदगा में 20 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। आज के संक्रमितों के साथ राज्‍य में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 7450 पर पहुंच गया है। इधर प्रदेश के गढ़वा जिले में एक कोरोना मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्‍या 85 पर पहुंच गई है।

रांची के रिम्‍स में शुक्रवार को 394 कोरोना संदिग्‍धों के सैंपल की जांच की गई। इनमें 303 निगेटिव और 80 मामले पॉजिटिव मिले हैं। यहां मिले कोरोना मरीजों में रांची में 46 और गढ़वा में 34 नए मामले सामने आए।

झारखंड में शुक्रवार को मिले 200 कोरोना पॉजिटिव, 04 मौत

  1. रांची : 46
  2. गढ़वा : 34
  3. लोहरदगा : 20
  4. पश्चिम सिंहभूम : 07
  5. सरायकेला खरसावां : 05

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.